Showing posts with label सफलता. Show all posts
Showing posts with label सफलता. Show all posts

Wednesday, September 14, 2011

संतुष्टी जीवन का मूल मन्त्र

संतुष्टी जीवन का
मूल मन्त्र 
इच्छाएँ रखना भी
आवश्यक 
नियंत्रण उन पर
अत्यावश्यक
बिना कर्म के कुछ नहीं
मिलता
सफलता मिलना
निश्चित ना होता
हिम्मत फिर भी नहीं
हारना 
म्रदु व्यवहार सबको
भाता
अभिमान मनुष्य का
नाश करता
क्रोध जीवन को
भस्म करता
स्वार्थ सुख नाशक
होता
दुखों को बुलावा देता  
दिनचर्या के नियम
बनाओ
व्यवहार में अपने
संयम लाओ
होड़ अपने से दूर
भगाओ 
 सदाचार से जीना सीखो
धन बिना काम नहीं
चलता
भविष्य का भी ध्यान करो
आवश्यकतानुसार
संचय करो
येन केन प्रकारेण
ना संचय करो
निरंतर इश्वर का
नमन करो
छोटों को प्यार
बड़ो का सम्मान
करो
खुल कर हंसा करो
कम से कम रोया करो
समय सदा
इकसार नहीं रहता
ये बात भी जान लो
  दर्द जीवन में आयेंगे
दर्द सहना सीख लो
14-09-2011
1502-74-09-11

Sunday, July 17, 2011

इक आवाज़ ने मुझे जगाया सुकून का फलसफा समझाया


दिल दर्द से रो
रहा था
ग़मों का सैलाब
आया था
इक आवाज़ ने मुझे
जगाया
सुकून का फलसफा
समझाया
परेशान ना हो
"मैं"को छोडो
कोई जगह नहीं
"मैं" की ज़िन्दगी में
"मैं"दर्द बढाता 
दर्द-ऐ-दिल भूलो
शिकवा,शिकायत भूलों
क्या किसी ने कहा ?
क्या किसी ने करा?
जहन से निकालो
निरंतर आगे बढना तो
भावनाओं पर काबू रखो
करने वाले करते रहेंगे
जाल में फ़साने की
हर मुमकिन कोशिश
करते रहेंगे
आसान नहीं सब
करना
ये भी जान लो
लोग लाख चलन
अपना भूलें
तुम अपना चलन
ना भूलो
खून का घूँट पी लो
सफलता और सुकून
लिखवा कर ले लो
17-07-2011
1195-75-07-11

Friday, July 8, 2011

मूंगफली और बादाम

मुझे पता नहीं था
बादाम बहुत महँगा आता
उसे खाना सम्पन्नता दर्शाता
हर किसी के
भाग्य में
बादाम खाना कहाँ लिखा होता ?
वो भाग्यशाली कहलाता
जिसके भाग्य में
बादाम का
सेवन और खरीदने का
सामर्थ्य होता 
मुझे बचपन
से ही
मूंगफली पसंद थी
पिता का
सामर्थ्य भी
मूंगफली तक सीमित था
कभी बादाम
और मूंगफली में से
चुनना होता
तो मूंगफली
चुनता
बड़ा होने
पर ,
सफलता के साथ धन भी
प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है 
अब आसानी से
बहुत कुछ खरीद सकता 
पत्नी और
बच्चे
मूंगफली पसंद नहीं करते ,
कहते हैं
स्टेटस को सूट नहीं करता
में अभी भी
मूंगफली खाना
पसंद करता 
बादाम से
परहेज नहीं
पर अपने को बदल नहीं पाता
अपने
सामर्थ्य को
बादाम या मूंगफली से
नहीं जोड़ता
सामर्थ्य और सम्पन्नता का पैमाना
 
अपनी पसंद
को मानता 
सब जगह मिल
सके
सदा खरीद
सकूं
किसी के साथ
किसी के
घर पर खा सकूं ,
कोई टेढ़ी आँखों से देखे
कंजूस कहे
मुझे फर्क
नहीं पड़ता
सबको सलाह
देता हूँ
आप भी
निरंतर मूंगफली
खाइए
मूंगफली और
बादाम को
सम्पन्नता और सामर्थ्य से
मत जोडिये
अपने को
तनाव रहित रखिये
जो केवल
बादाम खाने की कहते
उनसे दूर
रहिये
07-07-2011
1149-33-07-11